इक्वाडोर : तीन शहरों की जेलों में हुई गैंगवार, 62 लोगों की हो गई मौत

By: Ankur Thu, 25 Feb 2021 6:51:53

इक्वाडोर : तीन शहरों की जेलों में हुई गैंगवार, 62 लोगों की हो गई मौत

लेटिन अमेरिकी देश इक्वाडोर में हालात तब भयानक हो गए जब तीन शहरों की जेलों में प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच गैंगवार हो गई और खूनी जंग में 62 लोगों की जान चली गई। ट्विटर पर जारी एक बयान में देश के राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो ने कहा कि इस हिंसा को आपराधिक संगठनों ने अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि आपराधिक संगठनों ने देश की कई जेलों में एक साथ हमला किया। सभी जेलों पर फिर से कब्जा करने के लिए कार्रवाई जारी है। अनादोलू एजेंसी के मुताबिक, जेल के एक वार्ड में बंद कैदियों पर दूसरे वार्ड में बंद कैदियों ने हमला कर दिया। इस जेल में कम से कम 50 कैदी बंद थे।

राष्ट्रीय पुलिस ने बताया कि यह संघर्ष गुआयस, अजूआय और कोटोपाक्सी की जेलों में हुआ है। वहीं बंदरगाह शहर गुआयाकिल में एक हिरासत केंद्र में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है। इक्वाडोर के कारागार निदेशक एडमुंडो मोनकायो ने बताया कि यहां हालात पर काबू करने के लिए 800 पुलिस अफसरों की मदद ली जा रही है।

मोनकायो ने बताया कि दो समूह जेल के भीतर अपना आपराधिक दबदबा कायम करने की कोशिश कर रहे थे जबकि पुलिस अधिकारियों ने यहां हथियारों का पता लगाने के लिए अभियान शुरू किया था। इसी के बाद यहां झड़प हुई। मोनकायो ने बताया कि दक्षिणी इक्वाडोर के क्यूनका की जेल में 33 लोगों की मौत हुई। वहीं ग्आयाकिल में 21 और लटाकुंगा में आठ लोगों की मौत हुई। उन्होंने बताया कि देश की जेलों में कुल कैदियों में से 70 फीसदी कैदी इन जेलों में हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com